Monday, September 23, 2024
HomeChhatttisgarhकेंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया, कहा- विकसित भारत...

केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया, कहा- विकसित भारत के लिए मोदी सरकार का बजट मील का पत्थर साबित होगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम बजट को छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3.0 कार्यकाल के आज पेश हुए प्रथम बजट में “अमृतकाल विजन – 2047” की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। विकसित भारत के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।देश के गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट की घोषणाओं को राज्य में तेजी से लागू किया जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस बजट से विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस बजट से राज्य के लोगों को नई उम्मीदें और संभावनाएं मिली हैं, जो छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होंगी। इस सर्वसमावेशी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बजट में सैलरीड लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया गया है और 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे छत्तीसगढ़ के नौकरीपेशा लोगों को वित्तीय राहत मिलेगी। यह करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत है और उनके जीवन को सरल बनाएगी।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img