Saturday, October 5, 2024
HomeNEWSछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आगजनी के बाद हालात नियंत्रण में, कलेक्टर दफ्तर...

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आगजनी के बाद हालात नियंत्रण में, कलेक्टर दफ्तर में तोड़फोड़, कई गाड़ियाँ आग के हवाले, न्यायिक जांच के निर्देश, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने असामाजिक तत्वों को चेताया…

बलौदाबाजार/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के एक प्रदर्शन के बाद तनाव के हालात हैं, हालाँकि स्थिती नियंत्रण में बताई जा रही है| जानकारी के मुताबिक धार्मिक आस्था के एक केंद्र में आसामाजिक तत्वों नें सामाजिक प्रतीक के साथ छेड़छाड़ की  घटना को अंजाम दिया था| इसके बाद फैले तनाव से आगजनी की घटना सामने आई है| राज्य सरकार ने फौरी कदम उठाते हुए घटना की न्यायिक जाँच के निर्देश दिए हैं| गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा| इससे पूर्व बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में भड़के प्रदर्शनकारियों ने आज परिसर में तोड़फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी| मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है| हालात नियंत्रण में बताये जा रहे हैं| धार्मिक स्थल में नुकसान पहुचाने के आरोप में लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आक्रोशित समुदाय से शांति की अपील की है| उन्होंने कहा कि ग्रामीण शांति बनाए रखें, दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा| 

बताया जाता है कि विगत दिनों अज्ञात असमाजिक तत्वों ने धर्मिक स्थल पर अशोभनीय घटना को अंजाम दिया था|जानकारी के मुताबिक आज बलौदाबाजार मुख्यालय में सतनामी समाज की ओर से एक प्रदर्शन आयोजित किया गया था| इसने अचानक उग्र रूप ले लिया| कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। यहाँ खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया| दरअसल प्रदर्शनकारी गिरौदपुरी के ग्राम महकोनी में संत अमरदास के तपोभूमि में स्थापित जैतखाम को नुकसान पहुचाए जाने का विरोध कर रहे थे| उन्होंने अमर गुफा में हुए तोड़ फोड़ के मामले की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन बुलाया था। इसके बाद अचानक कई लोगों ने कलेक्टर परिसर में हमला बोल दिया| 

पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है| सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बेरिकेटिंग लगाये गए हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा हालात से रूबरू हुए| उन्होंने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के जैतखाम में हुई तोड़फोड़ की घटना की तीखी निंदा की| मामले की न्यायिक जांच की घोषणा करते हुए उन्होंने सतनामी समाज से शांति बनाए रखने की अपील की| बलौदाबाजार ज़िला प्रशासन ने भी नागरिकों से शांति बहाली की अपील करते हुए कहा कि तीन आरोपियों को फ़ौरन पकड़ लिया गया था, शेष आरोपियों की तलाश जारी है| प्रशासन ने आक्रोशित लोगों से कानून न तोड़ने की गुहार भी लगाई है|

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img