नर्स के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म ,पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत ,आरोपी डॉक्टर फरार |

0
28

रायपुर | एक हॉस्पिटल में काम कर रही नर्स से कथित रेप का मामला सामने आया है । अस्पताल के डॉक्टर भागवत साहू ने 21 वर्षीय स्टाफ नर्स को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है | घटना रायपुर के वृंदावन अस्पताल की है | मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नर्स ने गढ़ियारी पुलिस थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है |  पुलिस मामला दर्ज कर डॉक्टर की तलाश कर रही है | 

बताया जाता है कि  डॉक्टर भागवत साहू ने नर्स को पहले अपने प्यार की जाल में फंसाया ,फिर शादी का झांसा देकर करीब शाल भर तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहा | इसके बाद पीड़िता ने जब शादी के लिए डॉक्टर को फ़ोर्स किया तो उन्होंने शादी से इंकार दिया | जिसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है |