प्रेम प्रकाश शर्मा |
जशपुर | लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जिले में शराब की अवैध तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है | भारी मात्रा में खासकर झारखंड राज्य की अंग्रेजी अवैध शराब जशपुर जिले में खपाई जा रही है | पुलिस ने पड़ोसी राज्य झारखंड से विदेशी शराब की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास 97 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की है |
बताया जा रहा है यह युवक काफी समय से झारखंड से अंग्रेजी शराब लाकर जशपुर में बेचा करता था | आरोपी झारखंड के गुमला जिला से मोटर सायकल में शराब लेकर आ रहा था जिसे लोदाम पुलिस ने जशपुर और लोदाम के बीच में धर दबोचा | लोदाम चौंकी प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि आरोपी भानु प्रताप सिंह जशपुर का रहने वाला है | जिसे शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है | पुलिस आरोपी को आज ही जिला न्यायालयय जशपुर मे पेश करेगी |
