
अनवरत बारिश से कर्नाटक का हाल बेहाल है | सड़के लबालब पानी से भरी है | लगता है कि गांव गांव में सैलाब आ गया है | भीषण बारिश और बाढ़ से अब तक आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके है | आधा दर्जन जिलों में हालात इतने खराब है कि NDRF मोर्चा संभाला हुआ है | उधर रायचूर में एक 12 साल के लड़के की सूझ बूझ और हिम्मत की, लोग दाद दे रहे है | इस लड़के ने अपनी जान की परवाह किये बगैर बाढ़ में फसी एक एम्बुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला | इस एम्बुलेंस में मरीज़ समेत आधा दर्जन लोग सवार थे |
कर्नाटक के रायचूर से एक ऐसा वीडियों सामने आया है जिसे देख कर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए | एक 12 साल के बच्चे ने अपनी जान की परवाह किये बगैर उफनते हुए पुल से एम्बुलेंस को बहार निकाला | कर्नाटक में भारी बारिश के चलते कई जिले इन दिनों जलमगन है | इन सभी जगहों पर जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुकी है | स्वास्थ सुविधाओं के लिए भी लोगो को कड़ी मशक्क्त का सामना करना पड़ रहा है | ऐसे में इस 12 साल के बच्चे ने एक मिसाल कायम कर दिखाया है |
रायचूर जिले में हीरेरायनकुंपी गांव के वेंकटेश ने एक एम्बुलेंस को उस समय रास्ता दिखाया, जब पुल पूरी तरह पानी में डूब चूका था | जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस में 6 बच्चे और कर्मचारी सवार थे | जब एम्बुलेंस के ड्राइवर को आगे जाने का रास्ता समझ नहीं आ रहा था | ऐसे में ड्राइवर ने वहां खेल रहे बच्चो से सही रस्ते की जानकारी मांगी | जिसके बाद वेंकटेश ने ड्राइवर से कहा कि वो उसके पीछे पीछे आये | वेंकटेश के दोस्तों ने उसे पानी की तेज धारा को लेकर आगाह भी किया था, लेकिन उसने किसी भी चीज की परवाह किये बगैर एम्बुलेंस को रास्ता दिखाया | इस घटना को वहां मौजूद किसी शक्श ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया | आप भी देखिये वेंकटेश के अदम्य साहस वाले इस वीडियों को |