
Rajasthan Vidhan Sabha Bomb Threat : राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। ईमेल में दावा किया गया कि आज दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर के अंदर एक जोरदार धमाका किया जाएगा।खाली कराया गया परिसरधमकी भरा संदेश मिलते ही पूरे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता (BDDS) और भारी संख्या में कमांडो को मौके पर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस के खोजी कुत्तों (Dog Squad) की मदद से गार्डन, पार्किंग, गलियारों और चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है।
कर्मचारियों को निकाला गया बाहरसुरक्षा को देखते हुए विधानसभा के अंदर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। ड्यूटी पर आ रहे कर्मियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया है।
पहले भी मिल चुकी थी धमकी हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले भी राजस्थान विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और राजस्थान पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल राजस्थान पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीमें उस ईमेल आईडी का पता लगाने में जुटी हुई हैं जिससे यह संदेश भेजा गया था। विधानसभा के चारों ओर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।




