धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या की कोशिश की है | परजिनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है | साथ ही मामले में जांच कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं |
बताया जाता है कि कोतवाली थाना इलाके के दक्षिणमुखी कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता वर्षा देवांगन ने अपने घर पर खुदखुशी करने की कोशिश की | जब घर वालो की नजर वर्षा पर पड़ी तो उन्होंने उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था | जहां इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई | जिसके बाद इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया | बहरहाल पुलिस मामले को विवेचना में लिया है |
