Thursday, September 19, 2024
HomeNationalदूल्हा ने शादी से पहले ही कर दिया बड़ा कांड, रातभर मंडप...

दूल्हा ने शादी से पहले ही कर दिया बड़ा कांड, रातभर मंडप में बैठी इंतजार करती रही दुल्हन

नैनीताल: जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दूल्हे ने सात फेरे लेने से पहले दुल्हन और उनके परिवार वालों के साथ ऐसी हरकत कर दी कि मामला सीधे थाने पहुंच गया। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी से इंकार करते हुए अब तक जितने पैसे खर्च हुए हैं उसकी भी डिमांड कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन के परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित उत्तर उजाला निवासी एक युवक ने आईजी कुमाऊं, डीआईजी गढ़वाल, थानाध्यक्ष थराली और वनभूलपुरा को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि उसकी बड़ी बहन की शादी समीर पुत्र नसीर अहमद निवासी देवराड़ा थराली चमोली के साथ तय हुई थी। अगस्त 2022 में सगाई के बाद एक मार्च 2023 को शादी की तारीख तय हुई थी।

सगाई के दौरान उन्होंने दूल्हे पक्ष के लोगों को ज्वेलरी सहित हजारों के उपहार दिए थे। तभी उन्होंने कार्ड छपवाने के साथ शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी थी। लाखों का फर्नीचर और अन्य सामान खरीद लिया गया। तैयारियों में करीब चार लाख रुपये खर्च हो गए थे। बुधवार को बारात आनी थी। लेकिन इससे पहले ही दूल्हे और उसके परिजनों ने कहा कि उन्हें तिथि को लेकर असमंजस हो गया है, अब वह बारात दस मार्च को लाएंगे। इस दिन 100 की जगह 150 लोग बारात में शामिल होंगे। शादी के दिन कार भी देनी पड़ेगी। पहले से पूरी तैयारी कर चुके लड़की वालों को कुछ नहीं सूझा तो दुल्हन ने ही शादी करने से इनकार कर दिया।

साथ ही अब तक हुए खर्च की भरपाई करने की डिमांड रख दी। इसके अलावा वनभूलपुरा थाने में दूल्हे समीर, उसके पिता नसीर अहमद, मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। युवती के भाई की तहरीर में दहेज मांगने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img