Monday, September 23, 2024
HomeNationalTripura Election Result 2023 : त्रिपुरा में BJP को बहुमत, 60 में...

Tripura Election Result 2023 : त्रिपुरा में BJP को बहुमत, 60 में से 33 सीटों पर BJP आगे

त्रिपुरा। Tripura Election Result 2023 : त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मुख्य रूप से निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुरुआतीदौरान में रुझानों के बाद दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि राज्य में भाजपा सरकार बरकरार रहेगी या फिर नई सरकार का गठन होगा। राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। करीब 89.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। 60 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के निशान को पार कर गई है। भाजपा फिलहाल 33 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी 26 सीटों पर आगे, सीपीआईएम-कांग्रेस गठबंधन 18, टिपरा मोथा 13 सीटों पर आगे है। ECI के अनुसार, बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है, टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 6 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में अगरतला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन 3668 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img