
मुंबई : बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने प्यारी फोटो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के जन्म के दो साल बाद फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपनी लाडली के हाथों ही फैंस को दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह अपनी लाडली दुआ को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है और दुआ का आधा फेस भी ढका है। हालांकि, फोटो का सबसे बड़ा हाइलाइट नन्ही दुआ के हाथों में प्रेगनेंसी किट है।

जी हां, दीपिका और रणवीर सिंह ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दुआ के हाथों दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए दो नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहा है।





