
उत्तराखंड : बागेश्वर जिले में आजरविवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर और घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 10 बजकर 32 मिनट 33 सेकंड पर दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 रही। इसके लगभग 14 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 46 मिनट 59 सेकंड पर दूसरा झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 2.6 मापी गई। दोनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर गहराई में बताया गया है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई गई है और फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात सामान्य बने हुए हैं।





