Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalHoroscope Today, 5 February 2023: मेष, सिंह, कुंभ, मीन समेत सभी 12...

Horoscope Today, 5 February 2023: मेष, सिंह, कुंभ, मीन समेत सभी 12 राशियों की आज की भविष्यावणी

Horoscope Today (आज का राशिफल) 5 February 2023: आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है। आज के सितारे कई राशि वालों के बुलंद रहने वाले हैं। खासकर मेष, मिथुन और कर्क समेत कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें आज सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इन राशियों के लोगों का सोया हुआ भाग्य आ जाग जाएगा। इसके अलावा हर राशि को आज के दिन कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। अब जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि – आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी।

वृषभ राशि – आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन राशि – किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोग आज जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के संगीतकार या वेब डिजाइनर्स के करियर में आज राजयोग की स्थिति बन रही है। कार्य के लिए आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि – आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा।

कन्या राशि – तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है।

तुला राशि – आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। नया कार्य करने के लिए दिन शुभ है। आज का दिन धन लाभ देने वाला होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। जो लोग नया मोबाइल, लेपटॉप खरीदना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।

धनु राशि – अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ।

मकर राशि – आज अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान आसानी से खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। किसी नए काम को करने से पहले बडों की सलाह लें, फायदा होगा।

कुंभ राशि – आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

मीन राशि – अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img