Friday, September 20, 2024
HomeNEWSLPG सिलेंडर मिलेगा फ्री, बस करना होगा ये काम, जानिए......

LPG सिलेंडर मिलेगा फ्री, बस करना होगा ये काम, जानिए……

Paytm से LPG सिलेंडर लेने पर अच्छी डील मिल रही है। ये डील नए और पुराने दोनों कस्टमर्स के लिए है। कई लोग Paytm के जरिए ही LPG सिलेंडर बुक करते है। ऐसे में उन्हें फायदा मिल सकता है। ये ऑफर लाइव हो चुका है।

लेटेस्ट ऑफर के साथ नए यूजर्स को पहली बुकिंग पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें Paytm ऐप पर पेमेंट करने से पहले FIRSTCYLINDER प्रोमो कोड का यूज करना होगा। ये कैशबैक ऑफर तीनों प्रमुख LPG कंपनियां- Indane, HP Gas और BharatGas के लिए उपलब्ध है। यूजर के पास सिलेंडर के लिए अगले महीने पैसे देने का भी ऑप्शन रहेगा।

इसके लिए यूजर को Paytm Now Pay Later के लिए इनरॉल करना होगा। इसके अलावा पुराने Paytm यूजर्स को फ्री में सिलेंडर लेने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें केवल कूपन कोड FREEGAS का यूज करना है। इस प्रोमो कोड को Paytm से सिलेंडर के लिए पेमेंट करते टाइम यूज करना है।

हालांकि ये ऑफर सभी अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं है। Paytm यूजर्स अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं या रिफिल के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। Paytm से गैस सिलेंडर बुक करने के लिए काफी आसान तरीका है। इसके लिए यूजर को Paytm ऐप में Book Gas Cylinder सेक्शन में जाना होगा। यहां पर आपको अपने गैस सिलेंडर प्रोवाइडर को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर या LPG ID या कंज्यूमर नंबर देना होगा। इसके बाद मौजूदा प्रोमो कोड का यूज करके पेमेंट कर दें।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img