Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhCG Breaking : रेलवे ट्रैक पर दर्द से तड़पती रही 70 फ़ीसदी...

CG Breaking : रेलवे ट्रैक पर दर्द से तड़पती रही 70 फ़ीसदी से अधिक जली हुई महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल…

बिलासपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ में मं दिनों महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. अब प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है। बिलासपुर में एक महिला को जिंदा जला दिया गया है. बताया जा रहा है कि महिला 70 फ़ीसदी से अधिक जल चुकी है। रेलवे ट्रैक के पास पड़ी महिला को राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस उसका बयान लेने का प्रयास कर रही है। पर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अभी उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है। ऐसी आशंका है कि किसी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कल देर शाम सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली की उसलापुर रेलवे स्टेशन के आगे ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास एक महिला जली हुई हालत में तड़प रही है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां महिला गंभीर स्थिति में झूलसी हुई पड़ी थी। महिला को सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल ससुराल पहुंचाया। जहां पुलिस ने उसका कथन लेने का प्रयास किया पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने भी उसका बयान दर्ज करवाना चाहा पर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बयान दर्ज नहीं हो सका।

महिला की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है ऐसी आशंका लग रही है कि किसी ने उसे जलाकर रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया है। या उसने खुद आत्महत्या की कोशिश की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला छत्तीसगढ़ी में बात करने का प्रयास कर रही है। मगर जलने के कारण उसकी बदहवास स्थिति को देखते हुए उसका बयान दर्ज नहीं करवाया जा सका है। उसके हाथ की उंगलियों में दो सोने की अंगूठी है, कान में भी महिला ने सोने के टॉप्स पहने हैं। वह पैर में बिछिया पहना है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला समृद्ध परिवार से होगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से महिला के साथ हुई घटना की जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों से भी महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img