Saturday, September 21, 2024
HomeNationalCylinder Blast : खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चों...

Cylinder Blast : खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

हटा : Cylinder Blast : बटियागढ़ में सोमवार शाम घरेलू गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया। बताया जा रहा है कि घर मे खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हुआ।

इस ब्लास्ट में 2 महिलाएं और 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 75 वर्षीय अवधरानी, सुनीता बाई सहित 15 वर्षीय शालिनी, 8 वर्षीय शिवानी और 6 साल का कान्हा शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img