Saturday, September 21, 2024
HomeStates NewsBiharप्रेमी के हाथ-पैर बांध कर लटकाया गया उल्टा, गांव में घुमाया, फिर...

प्रेमी के हाथ-पैर बांध कर लटकाया गया उल्टा, गांव में घुमाया, फिर युवती से कराई शादी

पटना/मधेपुरा: बिहार में एक प्रेम प्रसंग में शर्मनाक घटना सामने आई है। मधेपुरा में एक 17 साल के नाबालिग लड़के का 25 साल की विधवा महिला से अवैध संबंध के आरोपों के चलते शादी कराई गई। लेकिन उसके पहले उनके साथ जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

बताते है कि ग्रामीणों ने उस महिला के घर पर नाबालिग युवक को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद उसे पहले तो अर्धनग्न कर पीटा गया। फिर उस महिला के साथ उसकी शादी कराइ गई। बताते है कि इस विधवा महिला के दो बच्चे है। युवक का उसके घर में आना – जाना था। इलाके में दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन के श्याम टोला वार्ड नंबर 16 का बताया जा रहा है। 

बताया जाता है कि ये घटना रविवार की है। यहाँ ग्रामीणों ने कथित प्रेमिका के घर से युवक को पकड़ा था। फिर उस युवक को अर्धनग्न कर पीटा गया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। बताते है कि इस घटना के बाद नाबालिग लड़के को छोड़ दिया गया। इसके बाद घटना किसी फ़िल्मी कहानी की तर्ज पर सामने आई है। बताते है कि इस शादी के बाद लड़का अपने घर मकदमपुर चला गया था। उसने उस महिला को फोन कर वापस बुलाया और फिर नए सिरे से शादी रचाई। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img