
Delhi Noida Traffic Alert : आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली और नोएडा में बड़े पैमाने पर शोभा यात्राएं और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोनों शहरों की ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी या उनके रूट बदले जाएंगे।रामलीला मैदान से अंबेडकर भवन तक निकलेगी यात्रादिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद शोभा यात्रा शुरू होगी। जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, सदर बाजार और रानी झांसी मार्ग पर भारी जाम लग सकता है। पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहन केवल माता सुंदरी कॉलेज की पार्किंग में ही खड़े करें। सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठा लिया जाएगा।नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर जुटने वाली है भीड़नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन लागू किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक को सेक्टर-37, अट्टापीर और रजनीगंधा चौक की तरफ मोड़ा जाएगा। गेट नंबर-4 पर भीड़ होने पर ट्रैफिक को सेक्टर-18 एलीवेटेड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली से आने वाले वाहन फिल्म सिटी की मल्टीलेवल पार्किंग में और कालिंदी कुंज की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-95 की अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़े होंगे।पुलिस की अपील: मेट्रो का करें इस्तेमालयातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि जाम से बचा जा सके। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को जाम से निकालने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।




