Friday, September 20, 2024
HomeStates NewsBiharबैंड बाजा बाराती सब तैयार,मंडप में दुल्हन ने शादी से कर दिया...

बैंड बाजा बाराती सब तैयार,मंडप में दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार,बिन बहू लिए ही बैरंग लौटी बारात

छपरा: बिहार के छपरा में एक विवाह समारोह में खुशी का माहौल था। बारात दरवाजे पर पहुँच चुकी थी। बारात पहुंचने पर दरवाजा रोकने की रस्म पूरी हो रही थी। इस दौरान नाचने-गाने वाले बारातियों ने जलपान करना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद पूजा की पूरी रस्म की गई। इस पूजा के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू होना था, इस कार्यक्रम के बाद लड़की स्टेज पर आकर स्टेज़ पर बैठ गई। दूल्हे राजा भी जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंच गए। दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे का जोरदार स्वागत किया,इसके बाद जयमाल की रस्म पूरी हो ही रही थी कि दुल्हनिया ने अचानक शादी करने से साफ-साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों को मानो सांप सूंघ गया हो।

ताज़ा मामला सोनपुर में गोला बाजार का है। गाजे बाजे के साथ बारात छपरा से यहाँ आई थी। जयमाल तक सब ठीक-ठाक था। अचानक दुल्हन शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गई और बारात बैरंग ही वापस लौट गई। परिवार के मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। जबकि लड़के के घरवालों का कहना है कि उन्हें लड़की पसंद नहीं आई जिसके कारण उन्होंने शादी से मना कर दिया। वहीं बारात लौटने पर कई तरह की चर्चा हो रही।

फिलहाल किसी पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी गई। ना ही किसी तरह की कोई आवेदन दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने शादी से इनकार कर दिया है। उधर, लड़की के शादी से मना करने की बात कही जा रही।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img