
मुंबई : बॉलीवुड में शोक की लहर उस समय और भारी पड़ी जब आशा ताई के पार्थिव शरीर को पंच तत्व में विलीन किया जा रहा था | कई लोग इस दृश्य को देख कर फूट-फूट कर रो रहे थे| शिवा जी पार्क में लोक प्रिय गायिका को अंतिम बिदाई देने राजनेताओं से लेकर फ़िल्मी सितारें जुटे| इससे पूर्व जिन सड़कों पर से आशा जी की अंतिम यात्रा गुजरी वहां अचानक सन्नाटा पसर गया| उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए | उन्होंने ने हाथ जोड़कर ताई को नमन किया|अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई दिग्गज भी नजर आए|

आशा ताई के संघर्षों की दास्तान उनकी जुबान पर थी,खासकर 9 वर्ष की उम्र से शुरू हुए उनके संघर्ष पर आज शिवा जी पार्क में विराम लग गया| आशा ताई पंच तत्व में विलीन हो गई| लेकिन,उनके गाए हुए गीत पीढ़ियों तक सुनाई देंगे |सुरों की मल्लिका आज अमर हो गई| उनके आवास से लेकर शिवा जी पार्क तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही| शिवा जी पार्क में दिग्गज गायिका का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा अपने अजर-अमर होने की दास्तान सुना रहा था|आशा भोसले की बड़ी बहन मीना मंगेशकर व्हील चेयर के सहारे अपनी छोटी बहन से मिलने पहुंची. दर्द भरी आंखों के साथ मीना ने अपने बहन को अंतिम विदाई दी| उनके पार्थिव शरीर को सलामी देने के बाद पंच तत्व में विलीन कर दिया गया|

इस मौके पर आशा ताई के करीबी परिजन पूरे समय मौजूद रहे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की| शमशान घाट में आशा भोसले को अंतिम विदाई देने भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.इसके पूर्व उनके निवास में श्रद्धांजलि देने वालों का ताँता लगा रहा|13 अप्रैल को दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है,मुंबई की सड़कों में आज दिन भर ‘आशा ताई अमर रहें’ के नारे गूंज रहे| माया नगरी की तमाम सड़कें जाम रही| राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं ने आशा जी को आदर भाव के साथ याद किया |

शिवसेना के उद्धव ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे. उनकी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे ने आशा ताई को नम आंखों के साथ नमन किया.एक्टर रणवीर सिंह आशा भोसले की पोती जनाई को मुश्किल वक्त में संभालते और सहारा देते दिखे. उन्होंने इस भावुक पल में भोसले परिवार की हिम्मत बढ़ाई.आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेत्री तब्बू, आशा पारेख, सचिन तेंदुलकर, रितेश देशमुख, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, भारतीय गायक और संगीतकार लेस्ली पीटर लुईस, और भारतीय संगीतकार उत्तम सिंह को देखा गया.बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचें. उन्होंने नम आंखों से गायिका को अंतिम विदाई दी और मुश्किल वक्त में भोसले परिवार को सहारा दिया.

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में विवेक ओबेरॉय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडनवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठे दिखाई दिए. वे काफी भावुक दिखाई दिए |



