
मुंबई : भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

मुंबई स्थित उनके आवास पर दिग्गज गायिका आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में उनकी बहन मीना मंगेशकर पहुंचीं और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं आशा भोसले की पोती जेनाई रोती फूट-फूटकर रोई।



