
नई दिल्ली : नोएडा में हज़ारों श्रमिकों ने कोहराम मचा दिया है| एक फैक्ट्री मैनेजमेंट के फैसले से नाराज़ मज़दूर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे थे| उनका प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया| प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को जमकर पापड़ बेलने पड़े| हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया|

हालांकि,जब तक हालात काबू में आते तब तक काफी देर हो चुकी थी| प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियां फूंक दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आक्रोशित मजदूरों से शांति बनाने की अपील की है और उद्योगपतियों से भी मजदूरों का ध्यान रखने का अनुरोध किया है| उधर,प्रदर्शन की वजह से समूचे दिल्ली में जाम के हालात बने हुए है| आज से सुबह शुरू हुआ उग्र प्रदर्शन दिन चढ़ने के साथ ही उग्र होता चला गया।देखते ही देखते वेतन बढ़ोतरी से लेकर अन्य मांगों के लिए सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई जगहों पर पत्थरबाजी की खबर से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।



