Friday, September 20, 2024
HomeJara Hatkeये औरत है या प्यार का तूफान, आधा दर्जन प्यार और शादी...

ये औरत है या प्यार का तूफान, आधा दर्जन प्यार और शादी के बावजूद अगले पति की ओर बढे कदम, बिना किसी तलाक के नए – नए पतियों के साथ हमबिस्तर, एक गलती से Love स्टोरी हुई फेल

दिल्ली : ”इश्क़ – विश्क” मैं क्या जानू रे। जानते – जानते अब तक इस महिला के आधा दर्जन पति सामने आ चुके है। असली प्यार की तलाश में यह महिला अब अपने सातवें पति की बाहों में झूल रही है। पिछली बार उसकी प्यार की पींगे मौजूदा पति ने देख ली थी। लिहाजा उसने अपनी पत्नी से खुद बा खुद दूरियां बना ली। इसके बाद उसके पत्नी के कदम नए मर्द और अपने नए प्रेमी की ओर बढ़ गए। दिलचस्प बात यह है कि इस महिला ने ना तो अपने किसी पूर्व पति को तलाक दी है, और ना ही उसके पतियों ने। दोनों के बीच अंधा प्यार कभी – कभी उमड़ जाता है। इस महिला की प्रेम कहानी खूब चर्चित हो रही है। 

कहते है कि प्यार में प्रेमी न उम्र देखता है, न जात-पात, न धर्म और न ही अमीरी – गरीबी। इसलिए प्यार से जुड़े कई अजीबोगरीब किस्से सामने आते हैं। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है। इस महिला के रंग – ढंग के बारे में जानकर दुनिया के कई पति – पत्नी हैरान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि सच्चा प्यार आखिर उम्र के किस मोड़ में होता है। फिलहाल तो उनकी उम्र लड़ाई – झगडे और ग्रह कलह में गुजर रही है। कभी पत्नी नाराज तो कभी पति हो जाता है। हालांकि जरूरी ये होता है कि आपका दिल किससे जाकर लगता है और वो आपके साथ कितना वफादार है। ज्यादातर केस में रिश्ते भरोसे के कारण ही टिकते और टूटते हैं। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों भी चर्चा में है। 

इसे लेकर लोग माथा – पच्ची कर रहे है। वे उस थ्योरी को ख़ारिज कर रहे है। जिसमे कहा जाता है कि सच्चा प्यार किसी को सिर्फ एक बार ही होता है। उनकी दलील है कि कई लोगों पर ये कहावत सटीक नहीं बैठती है। उम्र भर व्यक्ति अपना दिल अलग-अलग लोगों को दे बैठता है। ब्रिटेन की रहने वाली एमिली की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया में खूब पढ़ी जा रही है। 

उसके पहले से ही 6 पति है और अब उसका दिल 7वे इंसान पर भी आ गया है। असली प्यार पाने के चक्कर में ये महिला  इतने सारे पतियों के बीच जीवन गुजार रही थी। वो दिल टूटने पर मौजूदा पति से दूरिया बनाती फिर ये महिला एक के बाद एक नई शादियां करती चली गई। दिलचस्प बात यह है कि बिना किसी पति से तलाक लिए वो नए – नए मर्दो के साथ हमबिस्तर होते रही। 

आधा दर्जन पतियों से पीछा छुड़ाने के बाद अब इस महिला का दिल 7वे शख्स पर आ चुका है। लेकिन 7वे के चक्कर में उसके 6 झूठ सामने आ गए है। उसके आधा दर्जन पति 7वे होने वाले पति को टिप्स दे रहे है। उनके टिप्स के कारण हो सकता है कि इस महिला को जेल जाना पड़ जाए। दरअसल आधा दर्जन पतियों की कमाई का बड़ा हिस्सा इस महिला के नाम पर है। आधा दर्जन पतियों से उसे 4 बच्चे है। 

उधर महिला के संभावित पति और मौजूदा बॉयफ्रेंड वेन हार्पर भी हैरत में है। असलियत सामने आने पर उसने इंटरव्यू में इस महिला से अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। वेन हार्पर ने बताया कि 6 पुरुषों की पत्नी एमिली हॉर्ने के साथ वे 18 महीने से रिलेशनशिप में रहे है। लेकिन जब इस झूठ से पर्दा उठा तो उन्होंने तुरंत ही रिश्ता तोड़ दिया। उस महिला से ब्रेकअप कर लिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात एमिली से हॉस्पिटल में हुई थी। यहाँ उनका एक छोटा सा ऑपरेशन चल रहा था।  इस दौरान दोनों की छोटी सी बातचीत धीरे – धीरे प्यार में बदल गई। जल्द ही दोनो ने एकसाथ रहने और शादी का फैसला किया था। लेकिन वेन को 18 महीने के व्यवहार से अहसास हुआ कि एमिली उनके साथ और पूर्व पतियों से धोखा कर रही है।  

 वेन ने बताया कि इस रिश्ते का सुखद अंत नहीं हुआ। मेरे पास अब उसकी कोई भी यादें मौजूद नहीं है, कोई फोटो नहीं, कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि, ये रिश्ता धोखे की नीव पर था जिसका सच सामने आते ही वह ढह गया। उन्होंने एमिली की यादो को साझा करते हुए बताया कि वह एडल्ट मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img