Friday, September 20, 2024
HomeNEWS8 अप्रैल 2022 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज...

8 अप्रैल 2022 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशिफल एक फलादेश है जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का ध्यान रखा जाता है।

8 अप्रैल2022 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफलआज का मेष राशिफल 8 अप्रैल 2022आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। मित्रों के साथ सार्थक चर्चा होगी। छात्रों को शिक्षकों की मदद मिलेगी। पूर्व से चले आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलने की संभावना है। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरी करने में कोई कोताही न करें। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।आज का वृषभ राशिफल 8 अप्रैल 2022किसी विरोधी की बात से आप क्रोधित हो सकते हैं। अपने मन को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

किसी को अपशब्द न कहें। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात अफसरों से होगी। आपकी तरक्की में कोई बाधक बन सकता है। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें।आज का मिथुन राशिफल 8 अप्रैल 2022रूके हुए कार्य को पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। लवर्स का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दंपत्तियों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आज खर्च ज्यादा होगा।आज का कर्क राशिफल 8 अप्रैल 2022अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। कारोबार की परेशानी दूर होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अनजान लोगों की वजह से दिक्कत में आ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को उपहार देंगे। आज पास की जगह घूमने के लिए जाएंगे।

तनाव दूर होगा।आज का सिंह राशिफल 8 अप्रैल 2022व्यर्थ की चर्चा में समय नष्ट कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम ले सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। फील्ड में काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे।आज का कन्या राशिफल 8 अप्रैल 2022युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है। आज घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिता पाएंगे। छात्रों का पठन पाठन में मन लगेगा। आज किसी रिश्तेदार के यहां से शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है।आज का तुला राशिफल 8 अप्रैल 2022आज अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होने से शांत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कारोबार को लेकर नया प्लान बनाएंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।आज का वृश्चिक राशिफल 8 अप्रैल 2022आज उधार देने से बचें। आपकी रकम डूब सकती है।

किसी की बातों में आकर निवेश न करें। घर परिवार के मामलों में अपने अड़ियल रवैए को छोड़ें। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें। किसी उलझन से मुक्ति मिल सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। आज का दिन सामान्य रहेगा।आज का धनु राशिफल 8 अप्रैल 2022आज सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। गलत खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्या उभर सकती है। पूर्व में की गई निवेश की रकम वापस नहीं मिलने से दिक्कत में आ सकते हैं। लेनदेन के दौरान सावधान रहना होगा। आज का दिन आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। प्रभु की आराधना करें।आज का मकर राशिफल 8 अप्रैल 2022आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी समस्या दूर होगा। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज लवर्स प्रपोज कर सकते हैं। सोच समझकर ही बातचीत करें। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मकर राशि वालों को आज शुभ सूचना मिल सकती है।आज का कुंभ राशिफल 8 अप्रैल 2022पूर्व की गलतियों से सबक लें, उसे न दोहराएं। आज का दिन अच्छा रहेगा। दंपत्तियों के बीच की उलझन दूर होगी। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी बात मानने के लिए किसी पर दबाव न डालें।

पठन पाठन में मन लगेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के इलाज में खर्च होगा।आज का मीन राशिफल 8 अप्रैल 2022किसी काम को लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया आपके लिए घातक साबित हो सकता है। दफ्तर में किसी सहयोगी की बात से ठेस लग सकती है। पूर्व के निवेश से लाभ होने की संभावना है। बैंक, बीमा संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सलाह देना भारी पड़ सकता है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img