MP News : बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा, NDRF की टीम भोपाल से हुई रवाना, मौके पर अधिकारी मौजूद

0
14

विदिशा। MP News : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बोरवेल में बच्चा गिरने का मामला सामने आया है। बच्चे की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। बता दे कि मौके पर जिले के अधिकारी पहुंच चुके है। वहीं NDRF की टीम भी भोपाल से रवाना हो चुकी है। यह पूरा मामला लटेरी क्षेत्र के आनंदपुर के पास खेर खेड़ी पठार गांव का है। बच्चे को बाहर निकाले के लिए 4 जेसीबी घटनास्थल पर लगायी गई है। खेतों में सिंचाई के लिए खुदा बोरवेल खुदा था।

बता दे कि बिना केसिंग पाइपलाइन के कच्चे गड्ढे में मासूम फंसा हुआ है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बोरवेल 60 फीट गहरा है। वहीं मासूम 43 फीट में फंसा हुआ है। मासूम का नाम लोकेश है। रेस्क्यू अभियान जाारी है। लटेरी के SDM हर्षिल चौधरी घटनास्थल पर मौजूद है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
एक महीने पहले बैतूल में भी ऐसी ही दो घटनाएं एक के बाद एक सामने आई थी। जहां पहले तो तन्मय साहू नाम का लड़का बोरवेल में गिरा था तो वहीं कुछ दिन पूर्व एक और लड़का गिर गया था जिसको कुछ ही घंटों बाद सु​रक्षित बाहर निकल लिया गया था।