राजस्थान | गंगानगर जिले में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने बाद उसक असफ़लत हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है | आश्चर्य की बात यह है कि जो आरोपी पकडे गए है ,वो महिला के पोते की उम्र का 17 वर्षीय नाबालिग निकला है |
जानकरी के अनुसार एसपी हेमंत शर्मा ने छानबीन की कमान संभाली और 30 घंटे बाद यह नाबालिग आरोपी पकड़ा गया | दरअसल, आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझकर वह वहां से भाग गया था | उसने पुलिस को बताया कि वह रोजाना उस महिला को मॉर्निंग वॉक करते हुए देखता था और उसके बाद ही उसके मन में इस तरह का गंदा ख्याल आया | उसने अकेली पाकर महिला के साथ बलात्कार करने के बाद वारदात को छुपाने के लिए हत्या का प्रयास किया था और पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश की थी |
क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर पर आकर सो गया था | पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल पर गंदे-गंदे वीडियो देखकर उसके मन में यह गंदे ख्याल आए थे और वह आधी रात से ही महिला के मॉर्निंग वॉक पर आने का इंतजार कर रहा था | इसमें बाद जैसे ही महिला मॉर्निंग वॉक के लिए आई आरोपी ने उसे साथ दुष्कर्म किया और हत्या करने का प्रयास किया | फिर आरोपी महिला को मरा समझकर वहां से फरार हो गया | वहीं, आस-पास के लोग जब सुबह में निकले तो घर से थोड़ी ही दूर पर महिला लहूलुहान हालत में मिली, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है |