छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों के बीच गैंगवार , 6 की मौत कई घायल , ITBP कैपं में हुई जबरदस्त गोलीबारी , आला पुलिस अधिकारी मौके पर रवाना |  

0
5

नारायपुर / छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP  के कैंप में जवानों के बीच गैंगवार जैसी स्थिति सामने आई है | आपसी झड़प में जवानों ने एके 47 राइफल से एक दूसरे पर हमला कर दिया | जबरदस्त गोलीबारी के चलते आधा दर्जन जवानों की मौत की खबर है | जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे है |  

घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बतायी जा रही है। घटना की पुष्टि छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने भी की है | घटनास्थल पर STF और स्थानीय पुलिस टीम भी पहुंची हुई है, घायलों को जल्द अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर भेजा गया है |  

जानकारी के मुताबिक पिछले दो से तीन दिनों से जवानों में आपसी विवाद की खबर आ रही थी, लेकिन अफसरों को इसके सूचना मिलती इसके पहले ही झड़प हो गई | बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। जानकारी के मुताबिक जिस जवान फायरिंग की शुरुआत की थी, उसकी भी गोलीबारी में मौत हो गयी है।

घटना सुबह साढ़े 9 बजे की घटना है, जिसमें एक जवान ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कई जवान की मौत हो गयी, जानकारी के मुताबिक फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। इधर जवानों को लाने के लिए हेलीकाप्टर को भी रवाना किया गया है।

आपको बता दें कड़ेनार का ये कैंप आखिरी कैंप है, जहां इस तरह की वारदात हुई है। इधर आईटीबीपी के कई शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं नारायणपुर की पुलिस टीम भी रवाना हुई है।

फायरिंग में मारे गए जवानों के नाम इस प्रकार है : 


मसुदुल रहमान-प.बंगाल , महेंद्र सिंह-हिमाचल प्रदेश , सुरजीत सरकार-प.बंगाल , दलजीत सिंह-पंजाब , विश्वनाथ महतो-प.बंगाल , बीजीश-केरला

घायल जवान :

उल्लास-केरला  , सीताराम दून-राजस्थान