
हिमाचल की वादियों में आखिरकर उन पर्वतारोहियों के शव बरामद हो गए है , जिनका कई दिनों से पता ठिकाना नहीं मिल रहा था | अंदेशा जाहिर किया जा रहा था कि गुमशुदा पर्वतारोही एवलांच { हिमस्खलन } का शिकार हुए है | ” नंदा देवी ” पर्वत पर ITBP के जवानो ने आठ पर्वतारोहियों के शवों को खोज निकाला है | अब उन शवों को स्थानीय अस्पतालों में दाखिल करने की जद्दोजहद जारी है | ITBP ने, मारे गए पर्वतारोहियों में से एक के ” हेलमेट ” पर लगे कैमरे में कैद उस वीडियों को भी जारी किया है, जिससे पता चलता है कि आखरी समय वे सभी किस तरह के प्राकृतिक प्रहार का शिकार हुए थे |
हिमाचल के नंदा देवी पर्वत में 45 दिनों से लापता चल रहे 8 पर्वतारोहियों के शवों को ITBP के जाबाज जवानो ने अपने कब्जे में ले लिया है | इनकी खोजबीन को लेकर ITBP ने एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ था | इस अभियान में ग्लेशियर में चहल कदमी करने वाले पर्वतारोहियों के अलावा हिमालय पर्वत की जानकारी रखने वाले कुछ महत्वपूर्ण जाबाजो को भी शामिल किया गया था | कभी हेलीकॉप्टर के जरिये तो कभी पर्वतारोहण के जरिये ” गुमशुदा पर्वतारोहियों ” की खोजबीन को लेकर इस अभियान में शामिल जवानो ने दिन रात एक किया हुआ था | ख़राब मौसम और हिमस्खलन के चलते ITBP के जवानो को इस मिशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है | दुर्गम रास्तो , कटीली पहाड़ियों और उस पर बिछी सफ़ेद बर्फ की चादर ने इस मिशन को काफी जोखिम भरा और रोमांचक बना दिया था | ITBP के जाबाज जवान इस उम्मीद से मिशन पर डटे रहे कि शायद ” गुमशुदा पर्वतारोही ” उनसे मदद की आस लगाए होंगे | ” खोजी दल ” ने अपने साथ प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ खाद्य सामग्री भी भरपूर मात्रा में रखी थी | लेकिन इन जवानो के अरमानो पर उस समय पानी फिर गया जब उन्हें बर्फ में दबी लाशें दिखाई दी | ITBP के दस्ते ने फ़ौरन इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी |

ITBP ने जांच पड़ताल के बाद उस वीडियों को भी जारी किया है, जिस दौरान सभी पर्वतारोही किसी ख़ास मिशन के लिए अपनी तैयारी में जुटे थे | इस वीडियों में दिख रहा है कि सभी 8 पर्वतारोही चोटी की ट्रैकिंग के दौरान रस्सी के साथ ” एक पक्ति “में धीरे धीरे आगे की ओर बढ़ रहे है | इसके बाद तेज आंधी और तूफ़ान की आवाज के साथ ही कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद हो गयी | इस वीडियों को देखने से जाहिर होता है कि इन सभी पर्वतारोहियों के जीवन के अंतिम पल काफी भयानक थे |