रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है | देवेंद्र प्रधान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का OSD बनाया गया है। इसके अलावा जोगेंद्र नायक अपर कलेक्टर महासमुंद बनाए गए हैं। वहीं राकेश कुमार गोलछा को महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है और सीएल मार्कण्डेय राजनांदगांव के अपर कलेक्टर होंगे।
