रायपुर / छत्तीसगढ़ में आज फिर एक ही दिन में 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने है | इनमे जिला मुंगली से 11 , जशपुर से 08 , बिलासपुर से 4 , कांकेर से 3 ,रायगढ़ से 2 और कोरिया से एक मरीज मिले है | स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 315 पहुंच गई है | वही प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 398 हो गया है | इनमे से अब तक 83 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है |

