Saturday, September 21, 2024
HomeCrime25 वर्षीय महिला का आरोप - 139 लोगों ने किया रेप, अलग-अलग...

25 वर्षीय महिला का आरोप – 139 लोगों ने किया रेप, अलग-अलग जगहों पर होता रहा यौन शोषण, निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

हैदराबाद / एक 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों में 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया है । हैदराबाद की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसका 5 हजार से अधिक बार रेप किया गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोपियों में कुछ छात्र संघ के नेताओं, फिल्म जगत के लोगों तथा अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस की मानें तो महिला ने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

महिला का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति के कई सदस्यों ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और यह पूरे नौ महीने तक जारी रहा। महिला के मुताबिक दिसंबर 2010 में उसका तलाक हो गया जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के घर आ गई। मुंबई मिरर के मुताबिक, इसके बाद कई लोगों ने महिला का यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि कई बार उसका गैंगरेप किया गया और यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन भी कराया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोप के मुताबिक महिला को ड्रग दिए गए ताकि वह न्यूड डांस कर सके और इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के निशान दाग दिए गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार के बल पर धमकी दी थी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। महिला की शिकायत के मुताबिक 139 लोगों ने बीते वर्षों में उसका अलग-अलग स्थान पर यौन शोषण किया तथा धमकी दी। वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई। फिलहाल इस महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

ये भी पढ़े : दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी IED के साथ गिरफ्तार, हाईअलर्ट पर दिल्ली-यूपी, वही पंजाब में BSF ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच पाकिस्तानियों को मार गिराया

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img