हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय युवती हार गई जिंदगी की जंग, इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, मौत से पहले इशारों में बयां की थी दरिंदों की दरिंदगी

0
14

नई दिल्ली / उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। उसके साथ चार युवकों ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था | हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दबंगों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित युवती अपनी जुबान न खोल पाए इसलिए उसकी जुबान काट दी। चलकर अपने घर तक न जाए तो उसके रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। इतनी हैवानियत के बाद भी वह आखिरी सांस तक जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही।

गैंगरेप की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़िता को 9 दिन बाद होश आया। होश में आने के बाद उसकी कटी जुबान से वह कुछ बोल न सकी। इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। बयान लेने पहुंचे सीओ ने युवती के बयान को दो पन्नों में लिखा। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है।

मालूम हो कि युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था।
सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई |

ये भी पढ़े : 19 साल की दलित लड़की के साथ हैवानियत की हद पार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने काटी जीभ, हालत जानकर कांप उठेगी रूह, आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पीड़िता

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को इशारे से दिए अपने बयान में बताया था कि चार युवकों ने उसके साथ बाजरे के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ डाली और उसकी जीभ भी काट दी | पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी | पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है | अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाएगा |