11 साल की लड़की नींबू पानी बेचकर बन गई करोड़पति, जानें कैसे पाई सफलता….

0
7

नई दिल्ली। करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही इस सपने का साकार कर पाते हैं। इनमें से एक ऐसी लड़की की कहानी आज आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये चमत्कार नहीं बल्कि महज 11 साल की लड़की ने करोड़पति बनने का यह कारनामा कर दिखाया है।

यह कहानी है मिकाइला उलमेर की। बता दें कि मिकाइला अभी 17 साल की हो चुकी हैं। जब वो 11 साल की थीं तब उन्होंने Lemonade (नींबू पानी) का बिजनेस शुरू किया और अपना खुद का Lemonade (नींबू पानी/पेय पदार्थ) ब्रांड बनाया। वहीं उनका Lemonade का ब्रांड इतना पॉपुलर हुआ कि 2016 में सुपर मार्केट कंपनी Whole Foods Market ने मिकाइला के ब्रांड से एक डील की। इसके बदले मिकाइला को 85 करोड़ से अधिक रुपये मिले और वो एक झटके में करोड़पति बन गईं।

READ MORE- आज का राशिफल 20 जून Today Rashifal : जाने कैसा रहेगा आपका दिन ,पढ़े मेष से लेकर मीन तक का हाल….

nypost.com की रिपोर्ट की माने तो मिकाइला जब चार साल की थीं, तब उन्हें अपनी परदादी से एक पुरानी रसोई की किताब मिली। इसी किताब से मिकाइला को साल 1940 के दौर के अलसी के नींबू पानी का नुस्खा मिला। बाद में उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया।

जो आगे चलकर देश में पापुलर हो गया है। बता दें कि अलसी एक प्लांट बेस्ड फूड है, जो स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर प्रदान करता है। कुछ लोग इसे ‘फंक्शनल फूड’ भी कहते हैं, जिसका अर्थ है कि एक व्यक्ति अपने स्वस्थ रखने के लिए इसे खा सकता है। एशिया में हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसकी भूमिका रही है।

अपनी वेबसाइट पर मिकाइला ने लिखा- मैंने नींबू पानी को केवल चीनी के बजाय शहद मिलाकर एक नया मोड़ देने का फैसला किया. इस तरह Be Sweet Lemonade की शुरुआत हुई।