10 लाख के गांजा के साथ दो गिरफ्तार |

0
7

  रायगढ़ के सरिया इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता  मिली है | पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग दो क्विंटल गांजा से लदा वाहन जब्त किया है |  इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है |  बताया जा रहा है जब्त गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रूपए है |  

           जानकारी के अनुसार सरिया पुलिस सुचना मिली थी कि उड़ीसा के बरगढ़ से गांजा तस्करी हो रही है |  इसके बाद पुलिस ने टीम गठन कर वाहन चेकिंग शुरू किया | इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन को रोककर जब डिक्की की जांच की तो उसमें  दो क्विंटल गांजा बरामद हुआ | गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रूपए आंकी जा रही है | पुलिस ने वाहन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है |  पकड़े गए दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के निवासी है | फ़िलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है |