Monday, September 23, 2024
HomeChhatttisgarhसुपेला भिलाई के 08 लोगों को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया, नई दिल्ली...

सुपेला भिलाई के 08 लोगों को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया, नई दिल्ली में संपन्न हुए तबलिगी मरकज कार्यक्रम शामिल होकर लौटे थे, सात मस्जिदों को पुलिस ने थमाया नोटिस।

भिलाई नगर / दिल्ली के निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भिलाई लौटे आठ लोगों को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चिखली स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है, दिल्ली में हुए इस धार्मिक आयोजन में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए थे। जिसमें से दो सौ लोगों में कोरेाना संक्रमण की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की  टीम ने भिलाई लौटे इन आठ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में पहुंचा दिया है। जहां इनका एक बार फिर से टेस्ट किया जाएगा। निज़ामुद्दीन में तबलीग की मरकज़ में शामिल होने वालों में आठ राज्य और तीन देश के लोग थे। तबलीग का मुख्यालय हैदराबाद में है और यह समूह इस्लाम का प्रचार प्रसार करता है। मरकज़ इस्लामी शिक्षा के बड़े केंद्रो में एक है।22 मार्च को लॉकडॉउन के बाद दो हज़ार लोग यहाँ मौजुद थे। इस मरकज़ बिल्डिंग में 24 लोग पॉज़िटिव निकले हैं | हालांकि छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी बात यह है कि तबलीग से जुड़े वे लोग जो कि बाहरी राज्यों से लॉक डाउन या कि उसके ठीक पहले आए हैं, उन्हें पहचान कर क्वारनटाईन करने में सफलता मिली है।

कोरोना को लेकर दिल्ली की स्थिति अच्छी नहीं है। कोरोना से संबधित दिल्ली पुलिस के एक पत्र ने जिला प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मचा दिया। सोमवार को अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे। दिल्ली पुलिस ने जिन आठ लोगों का नाम बताया था खोजबीन के बाद वे मिले तब पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार लोग आए थे। इनमें से करीब 200 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभवाना जताई गई है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने दुर्ग पुलिस को उस कार्यक्रम में शामिल आठ लोगों का नाम सहित सूचना दी कि ये लोग भिलाई गए हुए हैं। दिल्ली पुलिस की इस सूचना के बाद अधिकारी सकते में आ गए।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के धमतरी में होम आइसोलेशन में रखे युवक ने लगाई फांसी ,15 मार्च को बैगलोर से लौटा था युवक, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी  04 पुरुष व 04 महिला जिनमे शेख मेहर अली, शेख अताउउदीन, मीर समसद, इस्माइल शेख, अनसुरा बीबी, आसमा बीबी, अंजु बीबी और खुदन बीबी को पुलिस ने पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया। यह सभी नूर मस्जिद फरीद नगर सुपेला में ठहरे हुए थे। जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके बाद मस्जिद व घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया था। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि बाहर नहीं निकलेंगे।

दिल्ली पुलिस का पत्र मिलते ही पुलिस की टीम को दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होकर भिलाई आए लोगों की खोजबीन में लगा दिया गया था। 11-12 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में देश के बाहर से धार्मिक लोग तकरीर पढऩे आए थे। उसमें से आठ व्यक्ति भिलाई में आए हुए हैं। तत्काल टीम के साथ खोजबीन की गई। तब पता चला कि नूर मस्जिद फरीद नगर सुपेला  मे  आठ लोगों आए हुए हैं। पूछताछ में यह पता चला कि 7 मार्च को दिल्ली से आए है। सभी मूलत: खडग़पुर पश्चिम मिदनापुर बंगाल के रहने वाले है। गनीमत यह रही कि ये लोग दिल्ली की उस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही भिलाई आ गए थे। तब पुलिस ने राहत की सांस ली।

टीआई सुपेला ने बताया कि भिलाई के सात मस्जिद प्रबंधन को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी गई है। सभी से पिछले तीन माह के अंदर मस्जिद में बाहर से आने जाने वालों की पूरी जानकारी मांगी गई है। एसएसपी अजय कुमार  यादव ने बताया कि बंगाल के आठ लोग पकड़े गए। गनीमत यह रही कि ये लोग 7 मार्च को ही यहां आ गए थे। 11 व 12 मार्च की तकरीर में शामिल नहीं हुए थे। मेडिकल टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें आइसोलेशन सेंटर शिफ्ट किया गया है। लोगों से अपील है कि बाहर से आने वालों की सूचना दें।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img