
NDIbv{ fuU xefUbdZ bü btunldZ fuU fUô;qhct dtk"e ctrfUt AtºttJtm fUe Ju AtºttYk rslfuU mt: yr;r: rNrGfUt lu bthvex fUe> VUtuxtu - lRo=wrlgt ------------------------------- mkNtur";- b fuU xefUbdZ bü yr;r: rNrGfUt lu Atºttytü fUtu zkztü mu vext, mti WXfU-ciXfU dJtRø, 8 AtºttYk yôv;t bü C;eo
मध्यप्रदेश | एक टीचर ने बच्चियों को इतना पीटा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा | बताया जाता है कि बच्चों ने होमवर्क नहीं किया था | महिला टीचर ने पहले बच्चियों को डंडे से पीटा और फिर उनसे 120 उठक-बैठक भी लगवाए | इस वजह से छात्राओं की हालत बिगड़ गई | एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया |
मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र का है | यहां कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास है | गेस्ट टीचर मोना सोनी पर छात्राओं को पीटने का आरोप है | बताया जा रहा है कि कक्षा सात की छात्राओं को एप्लीकेशन याद करने के लिए कहा गया था और जब 27 नवंबर को टीचर ने छात्राओं से पूछना शुरू किया तो आठ छात्राएं जवाब नहीं दे सकीं | इसी बात से नाराज़ शिक्षिका ने छात्राओं की पिटाई कर दी | इतना पीटा कि उनकी हथेलियां सूज गईं | मामला स्थानीय मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. इस मामले पर स्कूल की तरफ़ से कहा गया है कि गंभीरता से जांच कराई जा रही