रायपुर / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चाचा यूएस सिंहदेव का निधन हो गया है | बताया जा रहा है कि यूएस सिंहदेव कुछ दिनों से बीमार थे | जिन्हे बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया था | यहां उनका रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था | उनके निधन की खबर से सरगुजा राजपरिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है | बताया जा रहा है कि सरगुजा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा | उनके निधन की खबर सुनते ही शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत कई दिग्गज नेता रामकृष्ण अस्पताल पहुँच गए |
यूएस सिंहदेव सूरजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बीएस सिंहदेव ( बिंदेश्वर शरण सिंहदेव ) के पिता हैं | इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएस सिंहदेव के निधन पर शोक व्यक्त किया है | गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यूएस सिंहदेव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे | उन्होने भटगांव से भी चुनाव लड़ा था हालांकि वे हार गए थे | लंबे समय तक वे क्षेत्रीय राजनीति में भी सक्रिय रहे है |