सिद्ध होने लगा “मोदी मंत्र” | मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का काफिला उस समय अचानक रुक गया जब कुछ लोग उन्हें देख कर ” मोदी- मोदी ” का नारा लगाने लगे | इस नारे को सुनने के बाद प्रियंका गाँधी अवाक रह गयी | लेकिन उन्होंने धैर्य का परिचय दिया और गाड़ी से उतर कर नारे लगाने वाले लोगो से हाथ मिलाया | नारेबाजी कर रहे लोगो और प्रियंका गांधी के बीच चंद मिनटों की सामान्य बातचीत भी हुई | उनकी बाते सुनने के बाद प्रियंका गाँधी ने सभी को ” ऑल द बेस्ट ” कहा और फिर अपनी गाडी में बैठ गयी | गौरतलब है कि आम चुनाव के आखरी दौर के प्रचार के लिए प्रियंका गाँधी इन दिनों मालवा और निमाढ़ के दौरे है | देखिये वीडिओ |