वनरक्षक को जानवर समझकर शिकारी ने छोड़ा तीर ,गंभीर हालत में किया गया रायपुर | शिकारी फरार |

0
8

पथौरा / पथौरा के बार अभयारण्य में सर्चिंग पर निकले वन विभाग के कर्मचारियों पर अज्ञात लोगों ने तीर कमान से हमला कर दिया | हमले में वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया |  अन्य साथियों ने उन्हें तत्काल पिथौरा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया | जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया | वन विभाग जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों पर शिंकजा कस पाने में असफल नजर आ रही हैं। जिसके चलते यह घटना हुई है | पुलिस के मुताबिक बार अभ्यारण्य में दोपहर वनरक्षक योगेश्वर प्रसाद व चौकीदार राम चौहान जंगल में पैदल गस्त कर रहे थे। इस दौरान जानवरों के शिकार के लिए कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने तीर कमान से हमला कर दिया | जिससे वनरक्षक सोनवानी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल वनरक्षक को पिथौरा स्थित सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।  तीर चलाने के बाद अज्ञात लोग वहां से फरार हो गए हैं |  वन विभाग के सर्चिंग दल सहित पुलिस आरोपियों की खोजबिन कर रही है |