उपेंद्र डनसेना
रायगढ़ |निरन्तर,निष्ठा,के साथ परिश्रम के मूल सिद्धांतों की त्रिवेणी सोच की वजह से होटल ट्रिनिटी ग्रेड्स रायगढ़ शहर में सफलता की एक पहचान बन गई | सतीश अग्रवाल राजीव गुप्ता सरनदीप सलूजा तीन युवा उद्योगपति की सोच के संगम से यह हॉटल मूर्त रूप ले सका | चार बरस पहले 17 सिंतम्बर 2015 में तत्कालिक मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पूर्व इस्पात मंत्री विष्णु देव साय ने हॉटल को नई टेक्नालॉजी व बेहतरीन सुविधाओ से युक्त बताते हुए सभी के लिए इसके द्वार खोले | इन् चार बरसो के सफर में यह होटल राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के सामाजिक व राजनीति से जुड़े अनेक सफल कार्यक्रमो के आयोजनों का गवाह बना | सुविधाओ को व्यवस्था की डोर में बाँधे रखना एक कठिन प्रक्रिया होती है लेकिन डायरेक्टर सतीश अग्रवाल की विनम्र व्यवहार शैली व होटल से जुड़े सभी सदस्यों व सेवको के साकारात्मक सहयोग व अदभुत कार्यक्षमता के तालमेल की वजह से स्थापना के पहले बरस ही उत्तर पूर्व भारत का डेब्यू एवार्ड मिला और इस हॉटल ने छग का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर वासियों को गौरान्वित किया |
निंरतर अभिनव प्रयोग व सुविधाओ के विस्तार का क्रम दूसरे वर्ष भी जारी रहा | हाईटेक रेस्टोरेंट,स्वीमिंगपुल के सुविधा की मौजूदगी की वजह से ही तीसरे वर्ष थ्री स्टार में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो सका | सुविधाओ के विस्तार का क्रम नही थमा महुआ बार व प्योर वेजिटेरियन बेकरी की उपलब्धता ने हॉटल में कदम रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन को छूने की कोशिश की | चौथे बरस के दौरान भारत में बेस्ट थ्री स्टार होटल का एवार्ड मिलते ही सेवा के जरिये संतुष्टि के मूल मंत्र में सहमति की मुहर लग गई | चार बरसो के सफर के दौरान हॉटल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए सभी नेता अभिनेता उद्योपतियों पर्यटकों व दूर दराज से आने वाले सभी लोगो के हृदय में अलग स्थान बनाया है | यही वजह है कि यह होटल सोशल मीडिया फेश बुक ट्वीटर के मंच पर पहली पसंद बना हुआ है | कंज्यूमर सेटिस्फेक्शन (ग्राहक संतुष्टि) की वजह से आर्थिक मंदी के भंवर से निकलने का हौसला भी मिला| पांचवे वर्ष की शुरुवात पर तीनों डायरेक्टर ने इस वादे पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है कि बेहतरीन सुविधाओ के जरिये हाईटेक बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी बस सभी का मार्गदर्शन का सहयोग व आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे |