रायपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचा झंडा सांसद रमेश बैस द्वारा फहराया गया है | RPF के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी | रायपुर स्टेशन लगे तिरंगे की RPF सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखेगी इस अवसर पर कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे, मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
बतादें कि भारतीय रेलवे ने देश के 75 स्टेशनों का चयन किया था जिसमें रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों का चयन हुआ है | बिलासपुर में 26 जनवरी को झंडा फहराया जा चुका है | राजधानी में अब तक तीन जगहों पर तिरंगा फहराया जा चुका है | मरीन ड्राइव में पहले ही 205 मीटर ऊंचा तिरंगा लगा है | एयरपोर्ट में भी 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, अब स्टेशन के शान से तिरंगा फहरा रहा है |

सांसद रमेश बैस ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान शान का प्रतीक है, हर कोई इस झंडे के लिए आहुति देने को तैयार रहता है और इस समय हम झंडा फहरा रहे है | उन्होंने कहा कि जब देश में एक विषम परिस्थिति है | हमारे 40 जवान शहीद हुए है, कोई भी जवान तिरंगे की आन बन शान को झुकने नहीं देता | रमेश बैस ने कहा कि हमारी देश की शान है और इस शान को रायपुर स्टेशन पर फहरा रहे है | इस झंडे को देखकर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी |