कोटा / रतनपुर-बेलगहना मार्ग में तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई | हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए है | वहीँ तीन यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है | यात्रियों को 112 वाहन की मदद से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है | जानकारी के अनुसार दुबे ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG- 10 G – 0988 बेलगहना खोंगसरा जा रही थी | रास्ते में बासाझाल मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया | बस के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई | जैसे तैसे यात्रियों ने एक दूसरे की मदद की और बस से बाहर निकले | पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है | फ़िलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है |

