
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | इस दौरान जब किशोरी गर्भवती हुई और उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया | जिसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी | परिजनों ने जूट मिल थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया | लेकिन मामला दर्ज होने की सूचना लगते ही युवक फरार हो गया | हालांकि दो दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब डेढ़ सालों से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था |
पुलिस के मुताबिक बसना महासमुंद निवासी 24 वर्षीय छोटे लाल जूट मिल चौकी क्षेत्र के बोंदाटिकरा में रहता था। आरोपी ने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से पहचान कर ली। इस बीच दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई | दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गए | आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा | क्योकि किशोरी उससे प्यार करती थी , तो वो भी उसके झांसे में आ गई | इस दौरान वह गर्भवती हो गई | जब उसने छोटे लाल से शादी के लिए दबाव बनाया तो वह कोई न कोई बहाना बताकर बात को टालते गया | आरोपी युवक ने इस दौरान किशोरी से दूरी भी बना ली | इसकी जानकरी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी | परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया | हालांकि नाबालिग होने की वजह से शादी नहीं हो सकती थी | दरअसल किशोरी की उम्र कानून के लिहाज से शादी की नहीं हुई है |