बिलासपुर / बिलासपुर के कोनी क्षेत्र के सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में पदस्थ सीनियर डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ महिला कर्मी को डरा-धमका कर जबरिया दुष्कर्म किया | यही नहीं वीडियों बनाने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित करता रहा | पीड़ित महिला कर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है | आरोपी डॅाक्टर का नाम बीके बनर्जी बताया जा रहा है। कोनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी और आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला दोनों ही सेंदरी मेंटल हास्पिटल में पदस्थ हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कोनी थानेदार को आरोपित डाक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए | कोनी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376(2) (घ) के तहत अपराध दर्ज किया है |
