Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का निधन , रायपुर के...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का निधन , रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस |

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का रविवार को निधन हो गया | लंबी बीमारी के बाद आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां बिदेश्वरी बघेल के अंतिम समय के वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मां की बेड के पास ही मौजूद थे। बता दें कि बिंदेश्वरी बघेल कुछ दिनों से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उनका लगातार स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी होता रहा। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था। वे भर्ती होने के दिन से ही वेंटीलेटर पर चल रही थीं। दिल्ली से भी डाक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी |  इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार गृहग्राम ग्राम कुरुडीह में किया जाएगा। 

डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती होने के दिन से ही वेंटीलेटर पर चल रही बिंदेश्वरी बघेल की श्वसन प्रक्रिया को स्थिर रखने के लिए श्वास नली में छोटा ऑपरेशन भी किया गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट, सांस लेने में तकलीफ और किडनी में इंफेक्शन की शिकायत थी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मां के बेहद करीब थे। जब मां की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, तो खुद मुख्यमंत्री ने रायपुर के कई मनोकामना मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की ।     

RITURAJ VAISHNAV
RITURAJ VAISHNAVhttp://www.newstodaycg.com
Rituraj Vaishnav rituraj.vaishnav@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img