मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट | नक्सल विरोधी अभियान से बैकफुट पर है नक्सली |

0
27

कांकेर / छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा सतत नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बैकफुट पर आ गए है और अपनी बौखलाहट को मिटाने के लिए वो लगातार ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे है | अपनी कायराना हरकत को अंजाम देते हुए एक बार फिर नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी | मृतक का नाम शिशिर मंडल बताया जा रहा है | जो पेशे से व्यापारी था | एक महीने के भीतर नक्सलियों ने 16 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है |

पुलिस से मिली एक जानकारी के मुताबिक नक्सलियों को शक था कि शिशिर कुमार मंडल पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। इसी शक में उसकी उन्होंने हत्या कद दी गई। गौरतलब है कि नक्सलियों ने युवक को रविवार की रात को अगुआ किया था | अगले दिन सोमवार की सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के गट्टा के पास युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था | फ़िलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।