रामेश्वर राठौर /
जांजगीर चांपा / जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के मुरलीडीह रेल्वे फाटक समरपार पर आज सुबह एक कार मालगाड़ी से जा टकराई | जिससे गाड़ी में सवार 11 लोग घायल हो गए | इसमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया है | वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बिलासपुर रिफर किया गया है।
मिली एक जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी पंकज तिवारी जो कि नगर सेना में पदस्त है ,वो अपने परिजनों के साथ उज्जैन जाने के लिए बिलासपुर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे , तभी अकलतरा के मुरलीडीह रेल्वे फाटक (फाटक रहित रेलवे समपार ) में उनकी मारुती इको स्पोर्ट्स कार मालगाड़ी से जा टकराई | किसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ इसका पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा |