मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ मुंहबोले भाई ने किया अनाचार , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

0
10

किशोर साहू {Edited BY: ऋतुराज वैष्णव }

बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि उसके मुंहबोले भाई ने ही इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है | आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है और पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता उसे अपना भाई मानती थी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है | 

घटना जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिरई थाना क्षेत्र की है | जहां घर में घुसकर आरोपी 25 वर्षीय चिरंजीवी टंडन ने 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया | घटना के वक्त युवती के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे | वही माँ भी स्कूल में खाना बनाने गई हुई थी | घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था | जिसका आरोपी ने फायदा उठाते हुए यह कृत्य किया | बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है | हालांकि घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थित ठीक नहीं है , इसलिए उसे लगा कि वह घटना के बारे में किसी को नहीं बताएगी |  यही सोचकर उसने उसके साथ अनाचार किया। पुलिस को उसने बताया कि वह सुबह से ही पीड़िता के घर की रेकी कर रहा था , और जैसे ही घर के सदस्य अपने अपने काम के लिए चले गए तब उसने मौके का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया | लड़की के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी |