महिला समेत पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , दो नक्सलियों पर घोषित था एक-एक लाख का इनाम। पांच लाख की महिला इनामी नक्सली भी गिरफ्तार |

0
31

सुकमा / छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला सहित पांच नक्ससलियों ने सरेंडर किया है |  कोंटा एसडीओपी चन्द्रेश ठाकुर और थाना प्रभारी शरद सिंह के समक्ष इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है |  इस दौरान सीआरपीएफ 217 बटालियन के अधिकारी भी मौजूद थे |  सरेंडर किए गए दो नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था |  सरेंडर किए नक्सलियों में एक स्थायी वारंटी भी है | जानकारी के मुताबिक सभी सरेंडर किए नक्सलियों को शासन की योजना का लाभ दिया जाएगा | 

पांच लाख की महिला इनामी नक्सली गिरफ्तार :-

वहीँ दूसरी ओर पुलिस ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार करने में सफलता पाई है | गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम सोड़ी पीसो, डीएकेएमएस अध्यक्ष कांगेरघाटी एरिया कमेटी बताया है | महिला नक्सली की गिरफ्तारी पुसपाल थानक्षेत्र के चितलनार और मुंडवाल के जंगलो से हुई है | डीआरजी और जिला बल ने घेराबंदी कर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है | गोपनीय  सैनिक की हत्या और पुलिस पार्टी पर फ़ायरिग करने जैसे आरोपो में थी तलाशी। पुलिस ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया फिर जेल भेज दिया है |