यूपी | दिवाली से पहले लोगों को महंगाई का डंक लग गया है । प्याज के बढ़े दाम का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है , एक महिला ने दूसरी महिला को प्याज को लेकर ताना मारा | देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि पांच महिलाएं घायल हो गईं | दरअसल, घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है, यहां एक गांव की दुकान पर दो महिलाओं में प्याज लेकर बहसबाजी हुई | एक महिला ने दूसरे महिला को ताना मारा क्योंकि उसकी घर की माली स्थीति ठीक नहीं थी वह प्याज खरीदने में असमर्थ थी | पहले तो दोनों ही लड़ रहीं थीं लेकिन बाद में और महिलाएं भी शामिल हो गईं |
जानकारी के अनुसार देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और गालियां भी शुरू हो गईं | इस पूरे विवाद में घायल पांच महिलाएं घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है | विवाद को लेकर दोनों तरफ के छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है | सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में भी पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिली है | बता दें कि प्याज की कीमतों में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है | इतना ही नहीं प्याज के बाद टमाटर के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं |
