बाराती गाड़ी पलटने से दूल्हे समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत | तीन लोग गंभीर रुप से घायल |

0
23

बेमेतरा / छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बैतलपुर मोड़ पर टायर फटने से एक बाराती वाहन पलट गया। इस हादसे में दूल्हे समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सभी घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स से दो घायलों को अपोलो रेफर किया गया। इस हादसे से शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |   

पुलिस के अनुसार टाटा इंडिगो कार कल्याणपुर (अकलतरा) से रायपुर बारात लेकर जा रही थी। इसमें दूल्हा हिमांचल यादव, गोलू यादव,गोपेश्वर यादव, नेहा यादव, संगीत यादव सहित 6 लोग सवार थे। जो कि नारायणपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दूल्हा हिमांचल यादव, बहन कुमारी संगीता यादव एवं कार चालक गोपेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई ।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मोह थाना चौकी को फोन करके सूचना दी। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची। वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था की। एक एंबुलेंस में तीनों घायलों को व दूसरे एंबुलेंस में तीनों मृतकों को सिम्स लेकर पहुंचे।